आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
24 घंटे में चोरी का खुलासा, ₹70 हजार बरामद चावल खरीदने के बहाने दुकान से नकदी उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
- दैनिक लोक भारती
- 27 Jul, 2026
इकौना-श्रावस्ती । इकौना थाना क्षेत्र में चावल खरीदने के बहाने दुकान से नकदी चोरी करने की घटना का श्रावस्ती पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के ₹70 हजार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इकौना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खालिक मोहम्मद निवासी लक्ष्मणनगर, थाना सोनवा को गोविंदपुर मोड़ से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को भामेपारा स्थित शिवांशी ट्रेडर्स के संचालक दिलीप जायसवाल की दुकान पर आरोपी चावल खरीदने के बहाने पहुंचा।
उसने दुकानदार को बातचीत में उलझा दिया और जब दुकानदार गोदाम में चावल लेने गया, तभी काउंटर में रखी नकदी लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया।शुरुआत में वादी ने ₹1.35 लाख चोरी होने की सूचना दी थी, लेकिन बाद में हिसाब-किताब मिलाने पर स्पष्ट हुआ कि दुकान से ₹89 हजार ही चोरी हुए थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की रकम में से ₹70 हजार तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध श्रावस्ती और बहराइच जनपद में चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि शेष चोरी गई रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







