आज की ताजा खबर

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वर्डेंट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

top-news

इंसेट:"वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ" अभियान के तहत दो दिवसीय आयोजन; ग्रामीणों व नागरिकों को वृक्षारोपण हेतु किया प्रेरित

पूरनपुर-पीलीभीत। द वर्डेंट पब्लिक स्कूल के इको क्लब के विद्यार्थियों ने "वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ" अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वन महोत्सव एवं "एक पेड़ धरती मां के नाम" अभियान का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

अभियान के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने सिरसा चौराहा, अग्रसेन चौराहा, ब्लॉक रोड, ग्राम घाटमपुर तथा शेरपुर कलां में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आम नागरिकों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण की अपील की।


वहीं दूसरे दिन टीम ने ग्राम लाह और गहलुइया पहुँचकर ग्रामीणों को वृक्षों के औषधीय व पर्यावरणीय महत्व से अवगत कराया। विद्यार्थियों के इस जन-जागरूकता प्रयास से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने स्वयं वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक मोहम्मद असद खान एवं प्रधानाचार्या देवेंद्र कौर ने विद्यार्थियों के इस सराहनीय प्रयास व उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन इको क्लब इंचार्ज फरहा खान एवं ग्रीन हाउस इंचार्ज अनीस खान के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त विद्यालय की दैनिक प्रार्थना सभा में भी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को वन महोत्सव तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *