आज की ताजा खबर

नशे के अवैध कारोबार पर कसगा शिकंजा: एनकार्ड की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

top-news

गांधी सभागार में हुई समीक्षा बैठक; सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग और स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने के आदेश

पीलीभीत। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से सोमवार को गांधी सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एनकार्ड की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिले में चलाए जा रहे अभियानों की गहन समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में एनकार्ड की पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति एवं अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने और जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने के लिए पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।


युवाओं व विद्यार्थियों को नशे की लत से बचाने पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों और कॉलेजों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, नेपाल व अंतरराज्यीय सीमा से सटे जनपदीय बॉर्डर क्षेत्रों में कड़ी निगरानी और सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

इस समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *