आज की ताजा खबर

जन अधिकार पार्टी ने जातिगत जनगणना व जनहित की मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

top-news

बीसलपुर -पीलीभीत। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा (एडवोकेट) के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने देश और प्रदेश में व्याप्त विभिन्न समस्याओं व जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों पर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।

ज्ञापन में मुख्य रूप से संपूर्ण भारत में तत्काल जातिगत जनगणना कराने की मांग की गई है, ताकि सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा राष्ट्रीय संपत्तियों के निजीकरण पर रोक लगाने, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाकर बढ़ती महंगाई से राहत देने और सामान्य वर्ग की तर्ज पर अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति देने की मांग उठाई गई।


पार्टी ने नई शिक्षा नीति का विरोध करते हुए देशभर में एक समान पाठ्यक्रम लागू करने की पैरवी की। साथ ही किसानों को उचित मूल्य पर खाद-बीज, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, गन्ना मूल्य का त्वरित भुगतान और छोटे किसानों व व्यापारियों का कर्ज व बिजली बिल माफ करने की मांग की गई। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर बल दिया गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान राजीव कुमार, अर्चना, पिंकी देवी, कल्पना यादव, राजकुमार राठौर, अली शेख, रामचंद्र सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *