आज की ताजा खबर

पकड़िया मोड़ के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

top-news

बीसलपुर -पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकड़िया मोड़ के पास रविवार शाम एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवारों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम करराह निवासी राम शक्ति पुत्र प्रमोद कुमार अपने साथी विमल किशोर पुत्र राजाराम निवासी बरखेड़ा के साथ रविवार शाम लगभग 7:00 बजे बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम टिकरी में एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पकड़िया मोड़ के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *