आज की ताजा खबर

सीलिंग फैन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत

top-news

दियोरिया कला-पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़िया ताल्लुक पसगवां में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में खराब सीलिंग फैन (छत का पंखा) सही करते समय 17 वर्षीय किशोर अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनिल कुमार गंगवार का पुत्र शिवम गंगवार (17) रविवार शाम करीब 5:00 बजे घर में सीलिंग फैन ठीक कर रहा था।

इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आकर अचेत हो गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक शिवम बिहारीपुर हीरा स्थित अगम इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। होनहार बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गौतम सिंह ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *