आज की ताजा खबर

नीट में 619 अंक हासिल कर आकिब अली ने बढ़ाया पीलीभीत का मान

top-news

पूरनपुर -पीलीभीत। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र आकिब अली ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट -यूजी 2026) में शानदार सफलता प्राप्त कर जनपद और अपने परिवार का नाम रोशन किया । आकिब ने 720 में से 619 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 5201 तथा अपनी कैटेगरी रैंक 527 प्राप्त की है।

नगर के मोहल्ला चौक निवासी आरिफ अली के पुत्र आकिब ने अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पूरनपुर से पूरी की। शुरुआती प्रयासों में सफलता न मिलने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर लगन के साथ तैयारी जारी रखी। इसी दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने वर्ष 2026 की नीट परीक्षा में यह ऐतिहासिक मुकाम पाया।

इस शानदार उपलब्धि पर पीडब्ल्यू संस्था, नोएडा द्वारा आकिब को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में करीब 98 प्रतिशत अंक अर्जित किए। आकिब ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया है।

आकिब की इस बड़ी कामयाबी से परिवार, शिक्षकों, मित्रों, समाजसेवियों तथा नगरवासियों में बेहद खुशी का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बने आकिब को लगातार बधाइयाँ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *