आज की ताजा खबर

दीवार से टकराकर नीलगाय की दर्दनाक मौत, जांच में जुटा वन विभाग

top-news

पूरनपुर-पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम बबरौआ में सोमवार को एक अनियंत्रित नीलगाय की दीवार से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह एक नीलगाय भटककर आबादी वाले इलाके में आ गई थी। फसलों और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए लोगों ने उसे गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान घबराहट में नीलगाय तेज गति से भागते हुए एक मकान की पक्की दीवार से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह मौके पर ही गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची वन टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी।

खुटार रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत दीवार से टकराने के कारण हुई प्रतीत हो रही है। वन टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि आबादी क्षेत्र में जंगली जानवर आने पर उन्हें स्वयं भगाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में वापस भेजा जा सके।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *