आज की ताजा खबर

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं 26 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

top-news

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।


उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में स्वयं जनसुनवाई करें तथा प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अधिकारी जनता की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाएं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *