आज की ताजा खबर

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इलमा आफाक का प्रेरणात्सव कार्यक्रम के लिए चयनित

top-news

श्रावस्ती। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय विद्यालय की कक्षा दसवीं इलमा आफाक का चयनित। विद्यालय एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रेरणात्सव कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। गुजरात के बड़नगर में आयोजित 7दिवसीय प्रेरणात्सव कार्यक्रम में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया प्रेरणात्सव एक राष्ट्रीय पहल है। जिसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना और उन्हें अनुभवात्मक  शिक्षा से जोड़ना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थीयो में नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण और प्रेरणा का भाव विकसित किया जाता है।


इलमा आफाक के कठिन परिश्रम से इस उपलब्धि से उसके परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ है। वही विद्यालय में भी खुशी की लहर है। शिक्षक, कर्मचारी एवं इलमा के सहपाठी इस उपलब्धि से काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। पिता आफाक अहमद सिद्दीकी कहते हैं कि आज पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

आफाक कहते हैं आज बिटिया इलमा के बाबा दादी के आशीर्वाद से उसकी कड़ी लगन मेहनत और कुशल प्रतिभा से इलमा ने विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। आज मेरा सर गर्व से ऊंचा हो रहा हैं। इलमा को बधाई देने वालो को लाइन लगी हुई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *