आज की ताजा खबर

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं

top-news

श्रावस्ती | श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जनता दर्शन में जमीनी विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला संबंधी मामलों, रुपये के लेन-देन तथा अन्य विभिन्न प्रकरणों से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


एसपी राहुल भाटी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना पुलिस की जिम्मेदारी है।

जनता दर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी फरियादियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *