आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
- दैनिक लोक भारती
- 27 Jul, 2026
सीएचसी एवं पीएचसी पर सभी सुविधाएं अनिवार्य रूप से हों मुहैया-जिलाधिकारी
श्रावस्ती।जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कर मरीजों को लाभान्वित करें और जिले की रैंकिंग सुधारे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल का नियमित और औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।जिलाधिकारी ने प्रसव पूर्व देखभाल (एएनसी) में लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (जेएसएसके) की समीक्षा के दौरान लम्बित भुगतान को शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गर्भवती महिलाओं जिन्हें टीकाकरण नहीं मिल रहा है, उन्हें चिन्हित किया जाए और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जाए। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी पोर्टल पर टीकाकरण का नियमित अनुश्रवण करें व इसकी समीक्षा मुख्य चिकित्साधिकारी से भी करें।
जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी सभी सुविधाएं अनिवार्य रूप से मुहैया हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यदि औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी कमियां पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी क्रमशः केके वर्मा, सहित सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारीगण, हेल्थ पार्टनर्स एवं सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







