आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
देशी गोवंश संरक्षण व पृथक गो-पालन मंत्रालय की मांग को लेकर गूंजा पीलीभीत, पीएम मोदी को भेजा अनुस्मरण पत्र
- दैनिक लोक भारती
- 27 Jul, 2026
सब हैडिंग:गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के माध्यम से पीएम को ज्ञापन प्रेषित, पर्यावरण संरक्षण हेतु पेनड्राइव में सौंपे 5.10 लाख हस्ताक्षर
पीलीभीत। देश भर में सम्पूर्ण देशी गोवंश (अखिल वेदलक्षणा गोमाता) की समुचित सेवा, पूर्ण सुरक्षा, राष्ट्रीय सम्मान तथा केंद्र में एक पृथक 'गो पालन मंत्रालय' के गठन की मांग को लेकर 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के बैनर तले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक अनुस्मरण पत्र (रिमाइंडर) जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।
अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व विगत 27 अप्रैल 2026 को देश की 5,100 तहसीलों से लगभग 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों के साथ एक विस्तृत प्रार्थना पत्र केंद्र सरकार को भेजा गया था। हालांकि, उस पर अब तक कोई ठोस समाधानपरक कार्रवाई आगे न बढ़ने के कारण शासन-प्रशासन का पुनः ध्यानाकर्षण कराने हेतु यह स्मरण पत्र दोबारा भेजा गया है।
कागज़ की बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनोखी पहल करते हुए संगठन ने कुल 21,250 पृष्ठों और 5,10,000 हस्ताक्षरों की स्कैन प्रतियां पेनड्राइव (डिजिटल माध्यम) के जरिए संलग्न की हैं। ज्ञापन के साथ गोवंश संरक्षण, संवर्धन व प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना, कानूनी व शोध आधार तथा अभियान की रणनीति से जुड़े महत्वपूर्ण परिशिष्ट (A से E) भी सौंपे गए हैं। संगठन ने स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर मूल हार्डकॉपी भी साक्ष्य स्वरूप तत्काल प्रस्तुत कर दी जाएगी।
जनपद पीलीभीत में इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और गति देने के लिए कार्यकारिणी पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। अभियान के जिला प्रभारी श्री भगवान दास वर्मा तथा जिला सह-प्रभारी श्री राम सिंह चौहान व श्री अमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में पूरी टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। वहीं तहसील स्तर पर सुधांशू जी, दया शंकर जी और मुकेश शाहू बतौर तहसील प्रभारी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही संगठन के सक्रिय सदस्य जितेन्द्र मौर्य, हेमन्त मौर्य, धर्मेन्द्र वर्मा, अजय मौर्य, दिलीप कुमार, संजय मौर्य, गौरव जी, जसवीर सिंह राजपूत, सुखपाल प्रजापति तथा नरोत्तम दास सहित कई कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार करोड़ों देशवासियों की आस्था और गोवंश के स्थाई संरक्षण से जुड़ी इस अति-महत्वपूर्ण मांग पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







