आज की ताजा खबर

राज्यपाल ने बच्चों को वितरित की शिक्षा-सामग्री

top-news

जौनपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बच्चों को वितरित की शिक्षा सामग्री, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

दीक्षांत समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति, लोकगीत और पर्यावरण संरक्षण पर दी शानदार प्रस्तुतियां

जौनपुर | उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत समारोह के अवसर पर प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग, फल, ड्राई फ्रूट, ज्योमेट्री बॉक्स तथा महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें भेंट कीं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए कुकड़ीपुर, देवकली, सुल्तानपुर, जासोपुर और जफरपुर गांवों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी राज्यपाल ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।


दीक्षांत समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 15 स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और लोकगीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं तीन बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का संदेश देते हुए गीत प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

राज्यपाल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम में बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *