आज की ताजा खबर

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में छह पुस्तकों का विमोचन, शिक्षा और समाज से जुड़े विषयों पर आधारित कृतियां हुईं लोकार्पित

top-news

प्रबंधन, विज्ञान, वित्त, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विषयों पर लिखी पुस्तकों का हुआ विमोचन

जौनपुर |वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर विभिन्न विषयों पर आधारित छह पुस्तकों का विमोचन किया गया। समारोह में शिक्षा, प्रबंधन, विज्ञान, वित्तीय अध्ययन और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पुस्तकों को औपचारिक रूप से लोकार्पित किया गया।

विमोचित पुस्तकों में मुराद अली की टीम बिल्डिंग एंड लीडरशिप तथा फाइनेंसिंग न्यू बिजनेस वेंचर, प्रो. गिरिधर मिश्र की टीनों और ऊर्जा की अद्भुत दुनिया, डॉ. आलोक गुप्ता की फाउंडेशन ऑफ फाइनेंशियल मॉडलिंग एंड मॉडर्न अकाउंटिंग स्ट्रेटजी, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा डॉ. प्रियंका कुमारी सिंह की संघर्ष से अस्तित्व तक: एक स्त्री की यात्रा और भारतीय समाज में विधवा महिलाओं की परिस्थिति शामिल रहीं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन पुस्तकों में समकालीन विषयों, सामाजिक चुनौतियों, महिला सशक्तिकरण, प्रबंधन, विज्ञान और वित्तीय शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समाहित किया गया है। समारोह में मौजूद शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने इन पुस्तकों का स्वागत किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *