आज की ताजा खबर

नीति फॉर स्टेट योजना: गोमती सभागार में अधिकारियों को मिला नीति तारा डिवाइस का प्रशिक्षण

top-news

पीलीभीत। विकास भवन स्थित गोमती सभागार में सोमवार को 'नीति फॉर स्टेट' कार्यक्रम के तहत नीति तारा डिवाइस के सफल संचालन और कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र द्वारा किया गया।

भारत सरकार की 'विकसित भारत' की परिकल्पना को धरातल पर उतारने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व गति लाने के उद्देश्य से जिले तथा आकांक्षी विकास खंड पूरनपुर के लिए बहुउद्देशीय नीति तारा डिवाइस उपलब्ध कराई गई है।


एक ही पोर्टल पर मिलेगा सभी योजनाओं का डेटा

कार्यशाला के दौरान नीति आयोग से आए प्रशिक्षकों ने अधिकारियों को डिवाइस के संचालन और तकनीकी बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस आधुनिक डिवाइस की मदद से आकांक्षी विकास खंड पूरनपुर एवं जिले के विभिन्न विकासात्मक सूचकांकों  के डेटा का रियल टाइम एनालिसिस और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसे कार्य एक ही स्थान से किए जा सकेंगे। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न पोर्टलों पर उपलब्ध डेटा का विश्लेषण और अवलोकन भी इसी एकल पोर्टल पर संभव होगा।

प्रमुख अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यशाला का कुशल संचालन अपर सांख्यिकीय अधिकारी अजय कुमार सागर ने किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भुवन चंद्र पंत, बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, उपायुक्त मनरेगा हेमंत यादव, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. के.सी. त्यागी, पीडी डीआरडीए पवन सिंह, सीएम फेलो श्रीमती कीर्ति दीक्षित सहित विभिन्न विकास खंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *