आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शिक्षको हेतु कैशलेस योजना हेतु बेसिक शिक्षा विभाग व एसबीआई के मध्य हुआ है तीन समझौता
- दैनिक लोक भारती
- 27 Jul, 2026
एसबीआई में खाता खुलवाने के बाद ही फ्री इंश्योरेंस कैशलैस चिकित्सा व अन्य का मिलेगा लाभ
कुशीनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षको हेतु कैशलेस योजना के शुभारम्भ के अवसर पर 08 जुलाई 26 को जनपद वाराणसी में मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत स्थायी और अनुबंधित शिक्षकों व कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किये जाने हेतु बेसिक शिक्षा विभाग तथा भारतीय स्टेट बैंक के मध्य तीन समझौता का निष्पादन किया गया है। जिसके अनुसार एसबीआई में खाता खुलवाने के बाद ही फ्री इंश्योरेंस कैशलैस चिकित्सा व अन्य का लाभ मिल सकेगा।
उक्त के संबंध में एससबीआई शाखा सुबास चौक पडरौना के प्रबंधक ललित नारायण ज्येष्ठवन ने बताया कि समझौता ज्ञापन के अनुसार 10 हजार और उससे अधिक नेट मासिक वेतन प्राप्त करने वाले स्थायी कार्मिक एवं शिक्षक, मासिक मानदेय प्राप्त करने वाले शिक्षामित्र, अंशकालिक अनुदेशक एवं अन्य व सेवाप्रदाता के माध्यम से नियुक्त कार्मिक संविदा कार्मिक को कैशलेस योजना लाभ कार्मिकों को भारतीय स्टेट बैंक के सैलरी पैकेज अकाउंटके अन्तर्गत प्रदान किया जायेगा। जिस स्थायी कार्मिको व शिक्षकों का वेतन एसबीआई खाता में पूर्व से संचालित है उन खातों को स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (एसजीएसपी) में कार्मिकों को अपना बदलना होगा तथा जिन स्थायी कार्मिकों व शिक्षकों का वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक में नही आता है उन्हें अपना खाता स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (एसजीएसपी) के तहत भारतीय स्टेट बैंक में खाता खोलना होगा।
तथा विभागीय संविदा व सेवा प्रदाता के माध्यम से नियुक्त कार्मिकों को अपना मानदेय का खाता भारतीय स्टेट बैंक में कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज (सीएसपी) के अन्तर्गत खाता खोलना होगा तथा पूर्व से एसबीआई में खाता संचालित होने की दशा में उसे कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज (सीएसपी) में बदलना होगा। उन्होंने बताया कि 10 हजार से कम मानदेय पाने वाले कार्मिकों को अपना बचत खाता एसबीआई में खोलना होगा जिससे उन्हें समझौता ज्ञापन के अन्तर्गत प्रदत्त लाभ प्राप्त हो सकें। तथा उक्त का लाभ सम्बंधित कार्मिक का वेतन व मानदेय सम्बंधित के खाते में क्रेडिट होने के पश्चात ही प्रभावी होगा। 90 दिन से अधिक समय तक खाते में वेतन व मानदेय केडिट न होने पर समझौता ज्ञापन के अन्तर्गत प्रदत्त लाभ सम्बंधित कार्मिक को बैंक द्वारा प्रदान नहीं किया जायेगा।
समझौता ज्ञापन के अन्तर्गत 10 हजार से कम नेट मासिक मानदेय वाले कार्मिकों को एसबीआई में जीरो बैलेंस अकाउंट खोलना होगा तथा उन्हें एटीएम व पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी (पीएएल) के आधार पर 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर प्रदान किया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने ने बताया कि एसबीआई का हर जगह शाखा उपलब्ध है शिक्षकों को हमारे तरफ से हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि यहां होम लोन पर्सनल लोन कार लोन गोल्ड लोन की अच्छी व्यवस्था है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह बैंक रविवार को भी खुला रहता है यहां कोई बिजनेस खाता नहीं खोला जाता है।
तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के बिशनपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने शिक्षकों को अवगत कराते हुए बताया कि यह बैंक कर्मचारियों के लिए बेहतर होने के साथ यह प्रत्येक रविवार को भी खुला रहता है जिससे हम कर्मचारियों को लेनदेन करने में सुविधा मिलती है जिसके कारण हम लोग अपना खाता एसबीआई के पर्सनल बैंकिंग ब्रांच सुभाष चौक पर भी खुलवा रहे है। इस अवसर पर प्रा0शि0 संघ के संरक्षक कैलाश नाथ शुक्ला विधिक सलाहकार दुर्गेश त्रिपाठी डॉ अरविंद कुमार गौड़ जनार्दन यादव राजेश यादव बागेश्वरी मिश्रा प्रहलाद सुधा राय, संजय गुप्ता, देवदत्त सिंह अनिल कुमार ओंकार चौधरी अवधेश कुमार प्रमोद कुशवाहा दिनेश चंद्र मौर्य सुरेंद्र यादव सुरेंद्र कुशवाहा वीरेंद्र पाल वीरेंद्र राजभर दिनेश कुशवाहा राजमन यादव सुनील पाल अनवर शादाब अजय राय आदि के साथ काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







