आज की ताजा खबर

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम की 11 वी पुण्यतिथि पर हुई जहीरुल उलूम निस्वा गर्ल्स मदरसा में संगोष्ठी आयोजित

top-news

खड्डा कुशीनगर। जनपद के जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित जहीरुल उलूम निस्वा गर्ल्स मदरसा पकहा लुकपुर के प्रांगण में रविवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध, वैज्ञानिक एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत भारत रत्न स्वर्गीय डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम जी की 11वीं पुण्यतिथि पर रविवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मदरसा के छात्र/छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई।

इस अवसर पर मदरसा के प्रधानाचार्य सलमा खातून द्वारा छात्र-छात्राओं को डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम की शिक्षा, विज्ञान के क्षेत्र में किए गए अविष्कारों एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टिकोण को अपने अंदर विकसित करने की सलाह दी। बताया कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे अन्य बच्चों की तरह ही मेहनती और बुद्धिमान है। हमारी काबिलियत पर किसी को उंगली नहीं उठाना चाहिए।


हमें जब भी अवसर मिलता है तो हम इस्लाम की शिक्षा के साथ साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी अपना हुनर पेश करते हैं। मदरसे में कुरान हदीस के साथ साइंस, इंग्लिश और कंप्यूटर भी पढ़ाया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में हम मदरसे के छात्र किसी से पीछे नहीं है।

अब्दुल कलाम आजाद द्वारा कलाम साहब के जीवन का संक्षिप्त परिचय एवं उनके विचार सपना वह नहीं है जो आप सोते समय देखते हैं, वह है जो आपको सोने नहीं देता अपनी पहली जीत के बाद आराम मत करो क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हुए तो और भी लोग यह कहने के लिए तैयार होंगे कि आपकी पहली जीत सिर्फ भाग्य थी के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष बसीरून निशा संयोजक जहीरूद्दीन अंसारी शिक्षक विज्ञान शिक्षक अब्दुल कलाम आजाद विज्ञान शिक्षक मोहम्मद राज आदि मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *