आज की ताजा खबर

शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ राकेश सिंह ने कुशीनगर में किया जनसंपर्क इंमी कॉलेज तुर्कपट्टी महुअवा में प्रबंधक व प्रधानाचार्य माल्यार्पण कर डॉ राकेश सिंह का किया गया स्वागत

top-news

कुशीनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायण गुट के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी एवं नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा, मऊ के प्रधानाचार्य डॉ राकेश सिंह ने कुशीनगर जनपद के बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर, जनता इंटर कॉलेज धुरिया, श्रीशैल्य कुमार सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज दिलीप नगर, कृषक इंटर कॉलेज मल्लूडीह, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया, कस्तूरबा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सखवनिया, राजकुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुबेरनाथ, इन्टरमीडिएट कॉलेज तुर्कपट्टी महुअवा, केडी इंटर कॉलेज बरवा कला तथा जेपी इंटर कॉलेज बरवा कला विद्यालयों का भ्रमण कर प्रबंधकों, शिक्षकों से आत्मीय भेंट कर आगामी शिक्षक निर्वाचन में अपने पक्ष में समर्थन एवं मतदान करने का आग्रह किया। डॉ राकेश सिंह ने संपर्क के दौरान शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। 


गोरखपुर- फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रांतीय मंत्री ज्योतिष कुमार पांडेयने संगठन की उपलब्धियों एवं नितियों पर चर्चा करते हुए डॉ राकेश सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। जन संपर्क के दौरान इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी महुअवा के प्रांगण में प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह एवं प्रधानाचार्य सीपी चौधरी द्वारा माल्यार्पण कर डॉ राकेश सिंह का स्वागत किया गया विद्यालय की इकाई द्वारा पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया गया। इस जनसंपर्क अभियान में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया, जिला मंत्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी, महेश कुमार मिश्रा, नागेंद्र नाथ तिवारी, ऋषिकेश पटेल, जयप्रकाश यादव, सुधीर कुमार दिवाकर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *