आज की ताजा खबर

प्राथमिक विद्यालय चमरडीहां में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बच्चे नहीं बता सके विद्यालय और शिक्षकों का नाम

top-news

खड्ड  कुशीनगर जिले के खड्डा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चमरडीहां, टोला बलुचहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए।

कुशीनगर। विद्यालय में कुल 87 बच्चों का नामांकन बताया गया, जबकि निरीक्षण के समय 73 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। मिड-डे मील मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार किया गया था, लेकिन सब्जी की गुणवत्ता को लेकर शिकायत सामने आई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सब्जी में हल्दी का प्रयोग नहीं किया गया था, जिससे भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठे।


विद्यालय में उस समय प्रधानाध्यापक रामानंद यादव, बेअंत सिंह तथा शैलेंद्र कुमार उपस्थित मिले। हालांकि, जब मीडिया कर्मियों ने बच्चों से विद्यालय का नाम और शिक्षकों के नाम पूछे, तो अधिकांश बच्चे सही उत्तर नहीं दे सके। इससे विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था और बच्चों के शैक्षणिक स्तर को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बच्चे अपने ही विद्यालय और शिक्षकों का नाम नहीं बता पा रहे हैं, तो यह शिक्षा की गुणवत्ता पर चिंता का विषय है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। संबंधित विद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *