आज की ताजा खबर

कानपुर में ओला शोरूम में लगी भीषण आग, 10-12 वाहन चपेट में

top-news

पनकी के एमआईजी इलाके में शॉर्ट सर्किट से हादसा, दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

अरविन्द पाण्डेय 

कानपुर। कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन के पनकी थाना क्षेत्र स्थित एमआईजी इलाके में बुधवार को ओला शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और देखते ही देखते शोरूम में खड़े करीब 10 से 12 वाहन इसकी चपेट में आ गए।


आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग से हुए नुकसान का पूरा आकलन दमकल और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शोरूम में खड़े कई वाहन आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।

गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *