आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अशोक अग्रवाल फिर बने महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष
- दैनिक लोक भारती
- 27 Aug, 2026
सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी पर जताया भरोसा, इस बार जयंती समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का निर्णय
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर। श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह समिति की वार्षिक सामान्य बैठक बुधवार को महाराजा अग्रसेन भवन में समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में अग्रबंधुओं, मातृशक्ति और युवाशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान सर्वसम्मति से गत वर्ष की कार्यकारिणी को ही पुनः निर्वाचित किया गया।
लगातार दूसरी बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर अशोक अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए समाज की एकजुटता और सहभागिता को प्राथमिकता देने की बात कही।
बैठक में इस वर्ष होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का संदेश समाज में सहयोग, सेवा, समानता और आपसी भाईचारे का है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए समिति ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयास से ही संभव है, इसलिए अग्रबंधुओं के साथ मातृशक्ति और युवाओं की भागीदारी को भी विशेष महत्व दिया जाएगा।
बैठक में जयंती के उपलक्ष्य में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं, उनके संचालन और समापन समारोह की रूपरेखा तैयार की गई।
साथ ही समिति की ओर से वर्षभर आयोजित किए जाने वाले होली महोत्सव, हरियाली तीज महोत्सव, अग्रवंशी मातृशक्ति द्वारा दिवाली मेला तथा आवास विकास बरेली मोड़ स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. संजीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल राम अग्रवाल, सचिव रवि अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अमित गर्ग, अरविन्द अग्रवाल, संयोजक दिव्यम अग्रवाल और प्राची अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष गोपाल राम अग्रवाल ने गत वर्ष का आय-व्यय विवरण भी समाज के समक्ष प्रस्तुत किया।
बैठक में रामचंद्र सिंघल, सुरेश सिंघल, हितेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल व अनिल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, हर्षवर्धन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, विभा अग्रवाल, मीनाक्षी, टीना, ऋचा, सोनल, प्रियंका और रेनू समेत बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान अग्रवाल ने किया
अशोक अग्रवाल ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल जयंती समारोह तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों से परिचित कराना भी है। उन्होंने सभी सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







