आज की ताजा खबर

यूजीसी कानून के विरोध में किसान नौजवान मंच ने उठाई आवाज, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

top-news

अमित कुमार

इटावा I इटावा में यूजीसी कानून को वापस लेने समेत आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर किसान नौजवान मंच ने मोर्चा खोल दिया है।

संगठन के जिलाध्यक्ष क्षेत्रपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।


ज्ञापन में यूजीसी कानून को तत्काल निरस्त करने, एससी/एसटी कानून में संशोधन करने और आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की गई।

संगठन का कहना है कि देश के हर वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर लोग हैं, इसलिए आरक्षण का लाभ जरूरतमंद लोगों तक आर्थिक आधार पर पहुंचना चाहिए।

मंच ने इन मांगों पर संवैधानिक तरीके से तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *