आज की ताजा खबर

विमुक्त जनजातियों को एससी सूची में शामिल करने की मांग

top-news

निषाद पार्टी ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

बिसवां/सीतापुर। विमुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को निषाद पार्टी एवं निषाद वंश समाज के कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अनिल कुमार राम को सौंपा। ज्ञापन में 1871 के क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट से 31 अगस्त 1952 को विमुक्त हुई जनजातियों की उपजातियों केवट, मल्लाह, निषाद, बिंद, कश्यप, तुरैहा, माझी और रैकवार को अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग की गई। साथ ही आगामी जातिगत जनगणना में निषाद वंश की सभी पर्यायवाची जातियों का नाम श्मंझवारश् कॉलम के तहत ब्रैकेट में विमुक्त जनजाति अंकित करने की मांग उठाई गई, ताकि समाज की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आ सके। ज्ञापन में संविधान समीक्षा आयोग (जस्टिस वेंकटचलैया समिति) की सिफारिशों के अनुरूप महाराष्ट्र और पंजाब की तर्ज पर शिक्षा, सरकारी नौकरियों और राजनीति में आरक्षण तथा पेंशन सुविधाएं लागू करने की मांग भी की गई। इस दौरान जुगुल किशोर, मोहित कश्यप, मुन्ना कश्यप, नितिन कुमार, रोहित कुमार, रामलखन समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *