आज की ताजा खबर

संयुक्त किसान मोर्चा ने डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

top-news

सीतापुर। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में सोमवार को मोर्चा के पदाधिकारी जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने मौजा इस्माइलपुर, श्रीनगर कॉलोनी, वार्ड लोनियनपुरवा पश्चिमी, नया सीतापुर स्थित गाटा संख्या 189 से संबंधित मामले में सक्षम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की।

ज्ञापन में उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगाया गया है कि गाटा संख्या 189 के विभिन्न हिस्सों को आवासीय भूमि दर्शाकर प्लॉटिंग एवं खरीद-फरोख्त की गई।

मोर्चा ने चार बैनामों की जांच कराने के साथ वास्तविक बाजार मूल्य और बैनामा मूल्य का मिलान तथा स्टांप शुल्क में हुई कथित अनियमितता की जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन में उल्लिखित एक बैनामे के अनुसार खरीदार रामकिंकर पांडेय पुत्र विद्याधर पांडेय तथा विक्रेताओं के रूप में राजेंद्र कुमार जवानी पुत्र मोतीराम दास एवं हरीश जवानी आदि के नाम दर्ज हैं।

मोर्चा ने चार प्लॉट स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के नाम पर लिए जाने के मामले की भी राजस्व एवं स्टांप विभाग से गहन जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष सोने श्री, रवि राज, ललित यादव, चंद्रशेखर, शिवम राज, शैलेंद्र मौर्य, अनुज तिवारी सहित मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *