आज की ताजा खबर

बंदूक की सफाई के दौरान कोतवाली में चौकीदार को लगी गोली, गोरखपुर रेफर

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली में शनिवार को बंदूक की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से वहां तैनात चौकीदार घायल हो गया। गोली चौकीदार के पेट में लगी, जिससे कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल चौकीदार को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

घायल चौकीदार की पहचान छोटेलाल जायसवाल (40) पुत्र जमुना प्रसाद, निवासी कानू टोला साहबगंज, पडरौना, कुशीनगर के रूप में हुई है। छोटेलाल पडरौना कोतवाली में चौकीदार के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि शनिवार को पड़रौना कोतवाली में सरकारी बंदूक की सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई और छोटेलाल के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बंदूक की सफाई के दौरान गोली किन परिस्थितियों में चली और उसमें सुरक्षा संबंधी किस स्तर पर चूक हुई। उक्त सम्बन्ध में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि गोली लगने के बाद मेडिकल कॉलेज लाया गया था जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हॉयर सेन्टर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है हालांकि स्थिति सामान्य है।

उक्त सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पड़रौना कोतवाली में बंदूक की सफाई के दौरान गोली लगने की सूचना मिली थी। घायल चौकीदार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसे हायर सेंटर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर पड़रौना को सौंपी गई है। गोली किन परिस्थितियों में चली, इसकी जांच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और बंदूक से गोली चलने की परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *