आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पौधरोपण एवं देवी-देवताओं के स्वरूप में नृत्य पर रोक को लेकर बैठक
- दैनिक लोक भारती
- 20 Sep, 2026
सुशील मिश्रा
मोतिगरपुर। ढेमा मोतिगरपुर स्थित के.आर. इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रमों के साथ देवी-देवताओं के स्वरूप में नृत्य कराए जाने पर रोक लगाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक आस्था, सामाजिक मर्यादा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
संस्था अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने कहा कि समितियों से बातचीत के दौरान यह बात सामने आई है कि भीड़ जुटाने और मनोरंजन के नाम पर देवी-देवताओं के स्वरूप का इस्तेमाल नृत्य के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आस्था के प्रतीकों को मनोरंजन का माध्यम बनाना आपत्तिजनक है।
चंद लोगों की वाहवाही और भीड़ जुटाने के लिए आराध्यों के स्वरूप को सड़कों पर नचाने की परंपरा बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मनोरंजन के लिए नृत्य कराना है तो देवी-देवताओं के बजाय माता-पिता के सम्मान और उनके स्वरूप को आधार बनाया जाए, जिससे समाज में सम्मान और मर्यादा का संदेश पहुंचे।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ऋषभदेव शुक्ला ने कहा कि धार्मिक प्रतीकों की गरिमा बनाए रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। राजकीय शिक्षक संघ सुल्तानपुर के अध्यक्ष लालमणि दुबे, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अमित मिश्र तथा संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आर.के. मिश्र ने भी अपने विचार रखे।
विद्यालय प्रबंधक के.आर. राय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गप्पू सिंह, राज कपूर यादव, अमित वर्मा, शिव कुमार तिवारी, निरूपमा श्रीवास्तव, अमरनाथ यादव, अमर सिंह, विनय वर्मा, सत्य प्रकाश सिंह, हरि शंकर शुक्ला सहित दर्जनों प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







