आज की ताजा खबर

सेवा संकल्प अभियान के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की गाथा

top-news

25 वर्षों की सेवा यात्रा ने देश को सुशासन और जनकल्याण को दी नई दिशा : सुशील त्रिपाठी

2 अक्टूबर तक 150 ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक और पांच स्थानों पर होगा नाट्य मंचन

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ विभिन्न चरणों में 17 अक्टूबर तक जनपद में चलेगा। इसके तहत 2 अक्टूबर तक 150 ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक और पांच स्थानों पर नाट्य मंचन के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन ‘सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक है।सुशासन, पारदर्शिता, अंत्योदय और जनकल्याण को केंद्र में रखकर देश को विकास की नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का संकल्प देश के सामने है, जिसमें गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

सुशील त्रिपाठी ने बताया कि ‘नमो सेवा गाथा—अनकही कहानियां’ के तहत 25 से 30 मिनट के नुक्कड़ नाटक पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों, विद्यालयों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में आए बदलावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्थान पर नाट्य मंचन तथा प्रत्येक विधानसभा में 30-30, कुल 150 नुक्कड़ नाटक होंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का संयोजन भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने किया।इस दौरान संदीप सिंह,आलोक आर्य,मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी, आनंद द्विवेदी, आशीष सिंह रानू,राहुल भान मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *