आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
प्राचार्य की परीक्षा में शामिल हुए 88.81 फीसद अभ्यर्थी,लखनऊ में पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई परीक्षा
- दैनिक लोक भारती
- 24 Sep, 2026
एआई कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत रखी गयी नजर
महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 90.36 प्रतिशत, पुरुष अभ्यर्थियों की 88.36 प्रतिशत : डा प्रशांत कुमार
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के विज्ञापन संख्या - 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न हुई। परीक्षा का आयोजन पारदर्शी, नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में किया गया। आयोग के अध्यक्ष, सदस्यगण, सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं उपसचिव की उपस्थिति में दोनों परीक्षा केन्द्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। प्राचार्य की परीक्षा में 88.81 फीसद अभ्यर्थी शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान आयोग में स्थापित AI Integrated Control Command Room से परीक्षा केन्द्रों की सघन निगरानी की गई। परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों की गतिविधियों की भी सतत निगरानी की गई। आयोग द्वारा परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद लखनऊ के दोनों निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा निर्विघ्न, नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं ससमय सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई तथा पूरी परीक्षा प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गई।
उन्होंने परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन में सहयोग के लिए सम्बन्धित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी निगरानी और प्रशासनिक समन्वय से परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।
चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार ने बताया कि उक्त परीक्षा के लिए जनपद लखनऊ में कुल 813 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 722 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जो कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों का 88.81 प्रतिशत है। परीक्षा में महिला परीक्षार्थियों की उपस्थिति 90.36 प्रतिशत तथा पुरुष परीक्षार्थियों की उपस्थिति 88.36 प्रतिशत रही। आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







