आज की ताजा खबर

निर्माणाधीन जिला कारागार में लगभग 125 श्रमिकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को श्रम विभाग द्वारा चिकित्सा विभाग के सहयोग से निर्माणाधीन जिला कारागार, पडरौना में कार्यरत लगभग 125 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधि का वितरण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर  विजय कुमार दूबे द्वारा किया गया। तत्पश्चात सांसद द्वारा श्रम विभाग के उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 14 श्रमिकों व उनके आश्रितों को कुल 7,15,000 रुपए धनराशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

इनमें मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना तथा मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना शामिल हैं।

इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.डी. कुशवाहा एवं चिकित्सा विभाग की टीम, श्रम विभाग के कर्मचारीगण, जिला कारागार निर्माण कार्यदायी संस्था के श्री शम्भू लाल धीरवानी तथा श्रमिकगण उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *