आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
यातायात माह: सुलतानपुर के स्कूलों में बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम
- दैनिक लोक भारती
- 23 Nov, 2026
रामरती इंटर कॉलेज, सेम्फोर्ड स्कूल और केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में चला जागरूकता अभियान
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। यातायात माह के तहत सुलतानपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में आयोजित इन कार्यक्रमों में यातायात प्रभारी निरीक्षक राम निरंजन के नेतृत्व में यातायात जागरूकता पुलिस टीम ने भाग लिया।
तीन विद्यालयों में विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
अभियान के तहत रामरती इंटर कॉलेज, द्वारिकागंज में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं सेम्फोर्ड स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात संकेतों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग पर दिया जोर
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इसके साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई।
सुलतानपुर पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग देने की अपील की है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







