आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बाबा सत्यनाथ मठ, भव्य शोभायात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ
- दैनिक लोक भारती
- 23 Nov, 2026
देव दीपावली पर तीन दिवसीय बाबा सत्यनाथ महोत्सव शुरू, देवी-देवताओं और महापुरुषों की झांकियों ने मोहा मन
श्यामचंद्र श्रीवस्त्व
कादीपुर (सुलतानपुर)। देव दीपावली के पावन पर्व पर अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ, अल्देमऊ नूरपुर में तीन दिवसीय बाबा सत्यनाथ महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव की शुरुआत महाकाल अवसान माता शनिदेव मंदिर, शाहगंज रोड रानीपुर कायस्थ से विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद निकाली गई विशाल शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा में देवी-देवताओं और महान महापुरुषों की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा का शुभारंभ कादीपुर विधायक राजेश गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा और भाजपा मंडल अध्यक्ष दरगाही निषाद ने पूजन-अर्चन के साथ किया। नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ पहुंची। यहां दिव्य आरती के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया।
देवी-देवताओं और महापुरुषों की झांकियों ने बढ़ाई शोभा
शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, हनुमान जी, गणेश जी और भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता की दिव्य झांकियां शामिल रहीं। इनके साथ बाबा सत्यनाथ, बाबा कीनाराम, गुरु नानक, कबीरदास, संत रविदास, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी सहित अनेक महापुरुषों की झांकियां भी निकाली गईं। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
तीन दिनों तक चलेगा आयोजन, सवा लाख दीप प्रज्वलित करने की तैयारी
मठ के पीठाधीश्वर अवधूत कपाली बाबा ने बताया कि देव दीपावली पर सनातन धर्मावलंबी अपने पितरों और देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए दीप प्रज्वलित करते हैं। इसी परंपरा के तहत आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ में तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाता है। यह स्थल अघोर परंपरा के नौ नाथों में प्रथम नाथ बाबा सत्यनाथ का पावन साधना स्थल माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव के दौरान सवा लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
शुभारंभ अवसर पर अजय बहादुर सिंह, जीतेन्द्र सिंह कोटेदार, उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य काजल किन्नर, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान, सभासद बृजेश सिंह, सूर्यलाल और रणधीर सिंह, नूरपुर प्रधान बंटी सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, हेमंत शर्मा, विजय गिरी, अभिमन्यु मौर्य, आचार्य नीरज मिश्र, वीरेंद्र श्रीवास्तव और प्रभाकर सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







