आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
352 दिव्यांग बच्चों को 470 सहायक उपकरण मिले उपकरण पाकर मुस्कराए दिव्यांग बच्चे
- दैनिक लोक भारती
- 23 Nov, 2026
बच्चों को सशक्त बनाना है सामूहिक जिम्मेदारी : बीएसए अनिल कुमार
बीएसए अनिल कुमार, नायब तहसीलदार स्नेहा शुक्ला ने उपकरण प्रदान किया शासन की योजनाओं से मिला आत्मनिर्भरता का नया संबल
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। जनपद प्रयागराज -दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में दिनांक 23 नवम्बर 2026 को जनपद प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र के समस्त विकास खंडों के दिव्यांग बच्चों के लिए जनपद स्तरीय सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज, विकास खंड करछना में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए अनिल कुमार एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्नेहा शुक्ला, नायब तहसीलदार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य, रूपरेखा एवं शासन की मंशा पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पाण्डेय ने विस्तार से प्रकाश डाला । शिविर में समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री योजना के अंतर्गत 352 दिव्यांग बच्चों को 470 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 15 ट्राईसाइकिल, 83 व्हीलचेयर, 19 कैलिपर्स, 120 हियरिंग एड, 14 बैसाखी, 02 सीपी चेयर, 39 रोलेटर, 12 ब्रेल किट, 159 टीएम किट तथा 07 सुगम्य केन शामिल हैं। उपकरणों के वितरण में एलिम्को, कानपुर की तकनीकी टीम द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। टीम द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को उपकरणों के उचित उपयोग एवं रखरखाव की जानकारी भी दी गई।
मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सशक्त बनाना केवल विभागीय दायित्व नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे शिविर बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी शिक्षा एवं दैनिक जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार श्रीमती स्नेहा शुक्ला ने कहा कि जब प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं समाज मिलकर कार्य करते हैं, तभी शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचता है।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पाण्डेय ने कहा कि दिव्यांगता किसी भी बच्चे की प्रतिभा एवं क्षमता की सीमा निर्धारित नहीं करती। समय पर दिव्यांगता की पहचान, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण तथा अभिभावकों की जागरूकता के माध्यम से बच्चों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना आवश्यक है।
कार्यक्रम के आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी करछना केडी पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ति, उनके शैक्षिक विकास एवं पुनर्वास की दिशा में सराहनीय पहल हैं।
संचालन भारतेन्दु त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनीष तिवारी, बृजेश कुमार सिंह, संतोष शुक्ला, मचकुंद मिश्रा, अभिषेक कुमार, त्रिवेणी शंकर, अनुराग, बीआरसी स्टाफ, विशेष शिक्षक (स्पेशल एजुकेटर्स), अभिभावकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खुशी एवं आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली। यह शिविर दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी गतिशीलता बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक एवं सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







