आज की ताजा खबर

मांगें पूरी न होने पर रोजगार सेवकों ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

top-news

जहांगीरगंज में करीब तीन दर्जन ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

मानदेय बढ़ाने और कैशलेस इलाज समेत विभिन्न मांगों को लेकर 23 नवंबर से काम बंद करने का निर्णय

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड जहांगीरगंज के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में करीब तीन दर्जन ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश पाण्डे को ज्ञापन सौंपकर 23 नवंबर 2026 से हड़ताल पर जाने की सूचना दी।

ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि लंबे समय से वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने मानदेय बढ़ाने, कैशलेस इलाज की सुविधा सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

ब्लॉक अध्यक्ष की अगुवाई में सौंपा गया ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों पर समाधान होने तक हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है। इस दौरान सुनीलदत्त, माधुरी प्रजापति, रामचन्द्र, संगीता यादव, ममता देवी, सच्चिदानंद, गनेश, गुंजन सिंह, ज्योति पांडेय, सुनीता सिंह, बलवंत, ओमप्रकाश, जितेन्द्र कुमार, सोमनाथ, राहुल प्रताप सिंह, कलावती और संजना सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *