आज की ताजा खबर

नहर में झाड़ियों के बीच मिला मासूम बच्ची का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

top-news

रोहित अवस्थी 

अछल्दा, औरैया। थाना क्षेत्र के मदा का पुरवा गांव के सामने सोमवार शाम नहर में झाड़ियों की आड़ में एक मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की पहचान नहीं हो सकी है।


सोमवार शाम करीब पांच बजे कुछ लोग शौच के लिए नहर की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों के बीच नहर किनारे पड़े बच्ची के शव पर पड़ी। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लिया।

थाना प्रभारी जीतमल चौधरी, कस्बा इंचार्ज रजनीश कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, मेवालाल और जयप्रकाश ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बच्ची के बाएं पैर पर किसी जानवर के काटने जैसे निशान दिखाई दिए।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बच्ची नहर तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *