आज की ताजा खबर

ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर में मेधावी सम्मान समारोह संपन्न

top-news

विजेता विद्यार्थियों के परिश्रम और समर्पण का परिणाम है सफलता : डा राकेश कुमार

पवन द्विवेदी 

प्रयागराज। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर में विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र - छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में रंगोली प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं के साथ-साथ बाल मेला में शीर्ष तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और आयोजन क्षमता से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन, प्रयागराज में संपन्न हुई अखिल भारतीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे छात्रों का विशेष सम्मान किया गया। बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग में प्रतिभाग करते हुए छात्रों ने अपनी अद्भुत मेधा शक्ति, संतुलन और अनुशासन का परिचय देते हुए कुल 04 स्वर्ण तथा 07 रजत पदक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार ने सभी पदक विजेताओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को कोटि-कोटि बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ ना केवल विजेता विद्यार्थियों के परिश्रम और समर्पण का परिणाम हैं, बल्कि अन्य छात्रों को भी उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सभी विजेता छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विजेताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाए दीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *