आज की ताजा खबर

लखनऊ में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में पेंशन संबंधी मांगों पर हुई चर्चा, करीब 35 जिलों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

top-news

पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से कराई जाएगी वार्ता: अवनीश अवस्थी

प्रयागराज के जिला मंत्री डॉ वीके मिश्र को उत्कृष्ट संगठनात्मक सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित

प्रयागराज से पवन द्विवेदी। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। लखनऊ स्थित कृषि भवन सभागार में आयोजित अधिवेशन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराने का आश्वासन दिया।

अधिवेशन में चिकित्सा प्रतिपूर्ति की ऑनलाइन प्रक्रिया के स्थान पर ऑफलाइन व्यवस्था लागू रखने, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने तथा बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने जैसी मांगें रखी गईं। मुख्य अतिथि ने इन मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का भरोसा दिया।

पुरानी कार्यकारिणी को दो वर्ष का मिला कार्यकाल

अधिवेशन में संगठन की पुरानी कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए उसे अगले दो वर्षों के लिए अधिकृत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के करीब 35 जिलों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। इस दौरान पेंशनर्स के हितों से जुड़े मुद्दों और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा हुई।

डॉ वीके मिश्र को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित

अधिवेशन में प्रयागराज जनपद शाखा के जिला मंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ वीके मिश्र को संगठन में पेंशनर्स के लिए उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्निहोत्री ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

प्रयागराज से अधिवेशन में संरक्षक जीके श्रीवास्तव, ई उमेश शर्मा, अध्यक्ष आरके जायसवाल, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पांडे, जिला मंत्री डॉ वीके मिश्र, ऑडिटर रामगोपाल द्विवेदी, संयुक्त मंत्री अनिल कुमार पांडे, संगठन मंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी और आजीवन सदस्य रामग़तार सिंह ने सहभागिता की।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *