आज की ताजा खबर

टीपीएस में पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित, किए गए सम्मानित

top-news

पवन द्विवेदी 

प्रयागराज। टैगोर पब्लिक स्कूल (टीपीएस) में पूर्व छात्र सम्मेलन सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ आरके टंडन, विद्यालय के प्रबंधक अमित खन्ना, विद्यालय की प्राचार्य अर्चना तिवारी मुख्य अतिथि थे। साथ ही एलुमनाई कोऑर्डिनेटर शबाना हुसैन, विजय राय, आशीष कुमार एवं समस्त विद्यालय के कार्यरत शिक्षकों ने सभी एलिमिनाई का स्वागत किया।

अल्युमिनियम संगठन के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, उपाध्यक्ष रोहित खुराना ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव ऋषभ चतुर्वेदी और उपाध्यक्ष मनन तिवारी ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिसमें 88 वर्षीय निर्मला टंडन, गार्गी खन्ना, परविंदर कौर, पूर्णिमा बजाज आदि शिक्षिका शामिल रहे।

इसी साथ आशुतोष साहू असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ, जो विद्यालय के 2005 के छात्र थे उन्हें ऑलरेडी मेंबरशिप से सम्मानित भी किया गया। सभी पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। जैसे सिद्धार्थ जैन हाईकोर्ट के समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, शुभम चोपड़ा जो आज खुद शिक्षक बनकर अपने शिक्षकों की भावनाओं को और बेहतर समझ पा रहे हैं। साथ ही 2001 बैच की 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्राचार्य अर्चना तिवारी द्वारा उनका सम्मान किया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *