आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अंबेडकरनगर के गंगासागर में बनेगा भव्य चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ, राम मंदिर में प्रयुक्त बंसी पहाड़ की शिलाओं से होगा निर्माण
- दैनिक लोक भारती
- 23 Nov, 2026
25 और 26 नवंबर को दो दिवसीय धार्मिक आयोजन, 26 नवंबर को होगा मंदिर का भव्य शिलान्यास
राम मंदिर के मुख्य पुरोहित आचार्य सुनील दीक्षित सहित संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना
आलापुर (अंबेडकरनगर)। सरयू तट के समीप स्थित गंगासागर गांव में भव्य चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ का निर्माण कराया जाएगा। प्रस्तावित शिव मंदिर की खास विशेषता यह होगी कि इसका निर्माण अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रयुक्त बंसी पहाड़ की शिलाओं से कराया जाएगा। मंदिर निर्माण की शुरुआत के लिए 25 और 26 नवंबर 2026 को दो दिवसीय धार्मिक आयोजन होगा। पहले दिन भूमि पूजन और वैदिक अनुष्ठान होंगे, जबकि 26 नवंबर को भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में प्रेस वार्ता के दौरान डॉ पवन कुमार तिवारी ने बताया कि आलापुर की धरती पर धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना का नया केंद्र विकसित करने की योजना है। पंडित राम मनोहर माधव परिवार और क्षेत्र के ग्रामीण मंदिर निर्माण एवं आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ को भव्य धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है।
बारह ज्योतिर्लिंगों का स्पर्श कराने के बाद स्थापित होगा शिवलिंग
आयोजकों के मुताबिक मंदिर में स्थापित किए जाने वाले शिवलिंग को स्थापना से पहले देश के सभी बारह ज्योतिर्लिंगों का स्पर्श कराया जाएगा। इसके बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन, वैदिक अनुष्ठान और प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रस्तावित तीर्थ परिसर में राम कूप की स्थापना भी की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि इस कूप में सातों समुद्रों और भारत की प्रमुख पवित्र नदियों का जल समाहित किया जाएगा। इसे देश की नदियों, समुद्रों और सनातन संस्कृति की आध्यात्मिक एकात्मता के प्रतीक के रूप में विकसित करने की योजना है।
राम मंदिर के मुख्य पुरोहित सहित कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रण
दो दिवसीय आयोजन में आचार्य सुनील दीक्षित की विशेष उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजकों के अनुसार उन्हें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के मुख्य पुरोहित के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा श्री श्री 1008 सत्यव्रत ब्रह्मचारी जी महाराज, पीठाधीश्वर, यज्ञ सम्राट स्वामी प्रवर जी महाराज, अयोध्या के कथावाचक योगेश जी महाराज, पूर्व सांसद विनय कटियार और पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी सहित कई संत-महात्माओं, विद्वानों और विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
आयोजन की रूपरेखा के अनुसार 25 नवंबर को भूमि पूजन और वैदिक अनुष्ठान होंगे, जबकि 26 नवंबर को चंद्रेश्वर महादेव मंदिर का भव्य शिलान्यास समारोह संपन्न होगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







