आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डा रंजना त्रिपाठी के लोकगीत ‘निमिया’ का लोकार्पण डीएम, पुलिस कमिश्नर, आर्य कन्या पीजी कालेज के शासीनिकाय के अध्यक्ष हुए शामिल
- दैनिक लोक भारती
- 23 Nov, 2026
लोक परंपरा और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम : सीएमडी शहाब इलाहाबादी
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। लोक संस्कृति, परंपरा और संगीत की भावपूर्ण अभिव्यक्ति लोकगीत ‘निमिया’ के लोकार्पण के साथ सामने आई। वाईएनआर की ओर से प्रस्तुत इस लोकगीत का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। गीत को डॉ. रंजना त्रिपाठी ने अपने स्वर से सजाया है। आयोजन में गीत के पोस्टर, आधिकारिक वीडियो तथा सीडी का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में गीत के बैंड संस्करण को भी विशेष सरप्राइज के रूप में प्रस्तुत किया गया।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम मनीष वर्मा, पुलिस कमिश्नर पीयुष मार्डिया एवं अध्यक्ष शासी निकाय आर्य कन्या डिग्री कॉलेज पंकज जायसवाल, प्रो प्रेम कुमार मलिक , सच्चिदानंद त्रिपाठी, वाईएनआर के सीएमडी शहाब इलाहाबादी एवं प्राचार्या आर्य कन्या डिग्री कॉलेज प्रो. अर्चना पाठक, पूर्व कुलपति मान सिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय डा स्वतंत्र बाला शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। लोकगीत ‘निमिया’ की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और उसकी लोक परंपरा से जुड़ी भावभूमि का परिचय दिया गया। गायिका डॉ. रंजना त्रिपाठी तथा वाईएनआर के सीएमडी शहाब इलाहाबादी का परिचय ऑडियो-विजुअल के माध्यम से दिया गया।
इस अवसर पर वाईएनआर की टीम ने गीत के निर्माण, संगीत संयोजन और प्रस्तुति से जुड़े प्रयासों की जानकारी साझा की। गीत के पोस्टर और आधिकारिक वीडियो का लोकार्पण किया गया, जबकि सीडी लॉन्च एवं फोटो सेशन ने आयोजन को यादगार बनाया। समारोह में ‘निमिया’ के बैंड संस्करण की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह का नया रंग भर दिया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने लोकगीतों के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक लोक संस्कृति की पहुंच बनाने के प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि लोकगीत हमारी सांस्कृतिक स्मृति, जीवन के अनुभवों और परंपराओं के जीवंत दस्तावेज हैं। ऐसे रचनात्मक प्रयास लोक संगीत को नए मंच और नई पहचान प्रदान करते हैं।
वाईएनआर के सीएमडी शहाब इलाहाबादी ने गीत की प्रस्तुति और निर्माण से जुड़े सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा लोक संगीत को आधुनिक माध्यमों के जरिए व्यापक श्रोताओं तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। डॉ. रंजना त्रिपाठी ने भी अपनी भावनाएं साझा कीं।
कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार मिश्र एवं अनुष्का पंडित ने किया। कार्यक्रम में डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ ज्योति मिश्रा, डॉ वंदना, डॉ किरण, केके श्रीवास्तव, प्रिंस, वजीर, चीफ वार्डन अनिल गुप्ता रौनक गुप्ता सुनहरी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर संजय गुप्ता, प्रो ईभा सिरोठिया, डॉ ज्योति रानी, डॉ शशी, डॉ नाजनीन, डॉ मुदिता तिवारी, श्रीमती नीना प्रजापति ,रिचा अवस्थी सहित बड़ी संख्या में लोग थे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







