आज की ताजा खबर

हनुमानगढ़ी मंदिर में हुई मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा

top-news

डीडीओ साधना दीक्षित ने पिता की पुण्यस्मृति में कराया मां दुर्गा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

अमौली (फतेहपुर)। विकासखंड अमौली के हरिजनपुर गांव स्थित सुप्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित ने अपने पिता स्मृतिशेष सत्यनारायण दीक्षित की पुण्यस्मृति में मां दुर्गा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन कराया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विधि-विधान से मां दुर्गा की स्थापना की गई। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

प्रातःकाल से शुरू हुए धार्मिक आयोजन में आचार्यों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान डॉ अनूप दीक्षित और अनू दीक्षित के हाथों मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।


जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किए दर्शन

समारोह में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, परियोजना निदेशक शेषमणि सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक, डीएफओ जीडी मिश्रा, भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, तेलियानी ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिवेदी, उपायुक्त मनरेगा अश्वनी सोनकर और मां दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री उमेश कुमार त्रिवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

पिता की स्मृति में धार्मिक आयोजन समाज को देता है प्रेरणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि पिता की स्मृति में जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित की ओर से कराया गया यह धार्मिक आयोजन समाज के युवाओं को नई दिशा देने वाला है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी ने किया। वहीं डीडीओ साधना दीक्षित ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन की व्यवस्था में आरके पांडेय, रमा पांडेय, पंकज पांडेय, शिवा दीक्षित, अनुराग दीक्षित, दर्श पांडेय, अनिल मिश्रा, अजय बाजपेई समेत ग्रामवासियों ने सहयोग किया।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *