आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
हाईस्कूल विज्ञान, गृह विज्ञान विषय में बोर्ड द्वारा 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होगी
- दैनिक लोक भारती
- 23 Nov, 2026
यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 जनवरी से
सीसीटीवी की निगरानी में होगी प्रायोगिक परीक्षाएं
10 - 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी के प्रथम सप्ताह में,09 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी के द्वितीय- तृतीय सप्ताह में प्रधानाचार्य कराएं : सचिव भगवती सिंह
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड ) की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में 11 जनवरी से शुरू होने जा रही है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आज बताया कि प्रथम चरण में 11 जनवरी, 2027 से 19 जनवरी, 2027 और द्वितीय चरण में 20 जनवरी, 2027 से 28 जनवरी, 2027 की प्रायोगिक परीक्षाएं होगी। सचिव ने बताया कि पहले चरण में
आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मण्डल की प्रायोगिक परीक्षाएं होगी। सचिव ने बताया कि अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर मण्डल की प्रायोगिक परीक्षाएं होगी।
सचिव ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सम्बन्ध में अन्य आवश्यक जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। परीक्षाओं की शुचिता को बनाये रखने के उद्देश्य से प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के आयोजन की रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जायेगी ताकि आवश्यकता के अनुरूप मांगे जाने पर उपलब्ध कराया जा सके।
सचिव भगवती सिंह ने बताया कि हाईस्कूल स्तर पर विभिन्न विषयों (विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय को छोड़कर) में प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आन्तरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर सम्पन्न करायी जायेंगी। हाईस्कूल विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय में बोर्ड द्वारा 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित करायी जाएंगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केन्द्र के प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे। हाईस्कूल के विषयों (विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय को छोड़कर) के आन्तरिक मूल्याँकन, नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इण्टरमीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर आनलाईन अपलोड किये जायेंगे। प्राप्तांकों को अपलोड किये जाने के लिए 01 जनवरी, 2027 से वेबसाइट क्रियाशील हो जायेगी।
सचिव ने बताया कि विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिसम्बर, 2026 के अन्तिम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जायेंगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी, 2027 के प्रथम सप्ताह में तथा कक्षा-09 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी, 2027 के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्य कराएं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







