आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
माफिया अतीक अहमद के करीबी अशरफ समेत आठ पर एफआईआर
- दैनिक लोक भारती
- 23 Nov, 2026
किसान को धमकाकर करोड़ों की जमीन का एग्रीमेंट कराने का है आरोप
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के करीबी और जैनब फातिमा के चचेरे भाई अशरफ हरवारा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एयरपोर्ट थाने में किसान इसरार की शिकायत पर अशरफ हरवारा समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और जबरन जमीन का एग्रीमेंट कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वही शिकायतकर्ता ने तहरीर में जिक्र किया है कि अशरफ हरवारा उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही जैनब फातिमा का चचेरा भाई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता इसरार का आरोप है कि अशरफ हरवारा और उसके साथियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और कचहरी ले गए। वहां धमकाकर उसकी बेशकीमती जमीन के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवा लिया।
किसान ने बताया कि नसीरपुर सिलना में छह गाटों में दर्ज उसकी 0.4450 हेक्टेयर जमीन का महज 10 लाख रुपये में इकरारनामा कराया गया, जबकि जमीन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. पीड़ित का दावा है कि इस सौदे के बदले उसे एक रुपये भी एडवांस नहीं दिया गया। इस मामले में अशरफ हरवारा के अलावा उसके भाई मोहम्मद अतहर, आकिब, रईस अहमद, राजकिरन, अफजल, अमजद और शाबान को नामजद किया गया है. अशरफ हरवारा धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है।
उसके खिलाफ करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एसआईटी ने सरकारी संपत्ति और शत्रु संपत्ति से जुड़े फर्जी दस्तावेजों के मामले में अशरफ हरवारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब किसान की शिकायत पर दर्ज इस नए मुकदमे ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। फिलहाल एयरपोर्ट थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







