आज की ताजा खबर

मंडी समिति के पास डंपर में पीछे से टकराया कंटेनर, चालक की मौके पर मौत

top-news

क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहा चालक, देर रात हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

रोहित अवस्थी

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंडी समिति के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे डंपर में तेज रफ्तार कंटेनर पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर फंस गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान अनिल यादव (30) पुत्र राम आसरे यादव, निवासी दरगवा, थाना अकबरपुर, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है। बताया गया कि अनिल कंटेनर लेकर कानपुर से इटावा की ओर जा रहे थे। मंडी समिति के पास पहुंचने पर उनका कंटेनर आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *