आज की ताजा खबर

प्रबंध समिति का चुनाव नए सिरे से कराने के आदेश गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर झूंसी का है मामला

top-news

मण्डलीय समिति ने विवादित मामलें का किया निस्तारण 2024 से चल रहा था विद्यालय में प्रबंधकीय विवाद

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। गांधी इंटर कॉलेज, पटेल नगर, झूंसी, प्रयागराज में प्रबंध समिति का चुनाव नए सिरे से कराने के आदेश हुए हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. ब्रजेश मिश्र ने डीआईओएस प्रयागराज

की आख्या, प्रबंध समिति एवं शिकायतकर्ताओं के अभिलेखों व अभिकथनों के परीक्षण के बाद यह आदेश जारी कर दिया है। जेडी डा ब्रजेश मिश्र ने अपने आदेश में लिखा है कि गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर झूंसी के प्रबंध समिति का जो चुनाव सात अप्रैल 2024 को कराया गया था, वह विधिक एवं नियमानुसार नहीं था।

प्रबंध समिति द्वारा सात अप्रैल 2024 को कराया गया चुनाव  नियमानुसार ना होने के कारण पुन: अनुमोदित एवं सहायक रजिस्ट्रार, विट्स फण्ड द्वारा अनुमोदित वैध साधारण रामाराव कराया जाना समीचीन होगा।


पत्रावली में उपलब्ध अभिलेखों एवं सुनवाई में जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज द्वारा उपलब्ध करायी गयी आख्या, प्रबंध समिति एवं शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराये गये अभिलेखों / अमिकचनों का अनुशीलन / परीक्षण किया गया। परीक्षणोपरांत यह स्थिति पायी गयी कि श्री बसन्त लाल प्रबंधक, गाँधी इण्टर कालेज, पटेल नगर, झूंसी प्रयागराज द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुये प्रबंध समिति का जो चुनाव 07 अप्रैल 2024 को सम्पन्न कराया गया है विधिक एवं नियमानुसार ना होने के कारण मण्डलीय समिति जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज को निर्देशित करती है कि विद्यालय की अनुमोदित प्रशासन योजना एवं वैध साधारण सभा के सदस्यों से एक माह के अन्दर राजकीय इण्टर कालेज, प्रयागराज में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रबंध समिति को निर्देशित करना सुनिश्चित करें। प्रकरण उक्तवत निस्तारित किया जाता है।

शिक्षा निदेशक, चतुर्थ मंडल, प्रयागराज डॉ. ब्रजेश मिश्र ने  12 नवंबर 2026 को महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश जारी किया है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने 7 अप्रैल 2024 को संपन्न कराए गए प्रबंध समिति के चुनाव को विधिक एवं नियमानुसार नहीं मानते हुए पुनः चुनाव कराने का निर्देश दिया है।

यह आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज की आख्या तथा प्रबंध समिति और शिकायतकर्ताओं की ओर से प्रस्तुत अभिलेखों एवं अभिकथनों के परीक्षण के बाद पारित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक  बसंत लाल ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए 7 अप्रैल 2024 को प्रबंध समिति का चुनाव कराया गया था, जो विधिक एवं नियमानुसार नहीं पाया गया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक डा ब्रजेश मिश्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज को निर्देशित किया है कि विद्यालय की अनुमोदित प्रशासन योजना एवं वैध साधारण सभा के सदस्यों के आधार पर प्रबंध समिति को एक माह के अंदर राजकीय इंटर कॉलेज, प्रयागराज में नए सिरे से चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्देशित करना सुनिश्चित करें।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में कराया गया चुनाव नियमानुसार नहीं होने के कारण पुनः चुनाव कराया जाना समीचीन है, ताकि वैध साधारण सभा के सदस्यों के माध्यम से नियमानुसार प्रबंध समिति का गठन हो सके।

गौरतलब है कि गांधी इंटर कॉलेज झूंसी, प्रयागराज की प्रबंध समिति को लेकर वर्ष 2024 से विवाद चल रहा था। संयुक्त शिक्षा निदेशक चतुर्थ मंडल प्रयागराज के 12 नवंबर 2026 के इस आदेश से अब विद्यालय में प्रबंध समिति के नए चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। मंडलीय समिति ने उक्त आदेश के साथ प्रकरण का निस्तारण कर दिया है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *