आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कार्तिक पूर्णिमा मेले की सुरक्षा को लेकर डीआईजी सख्त, आधी रात पांचाल घाट पहुंचे यमुना प्रसाद
- दैनिक लोक भारती
- 24 Nov, 2026
डीआईजी ने एसपी आरती सिंह के साथ मेला क्षेत्र और स्नान घाटों का लिया जायजा, भीड़ नियंत्रण से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्थाएं परखीं, लापरवाही न बरतने के निर्देश
लक्ष्मी शरण सिंह राठौर
फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए पांचाल घाट पर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संभालना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर यमुना प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के साथ पांचाल घाट पहुंचकर मेला क्षेत्र और स्नान घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और स्नान घाटों पर किए गए इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, पार्किंग स्थलों और स्वास्थ्य शिविरों की तैयारियों की भी समीक्षा की। विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की अव्यवस्था अथवा असुविधा का सामना न करना पड़े।
डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले स्थानों और स्नान घाटों पर पुलिस की सतर्क निगरानी बनी रहनी चाहिए। यातायात व्यवस्था इस तरह संचालित की जाए कि वाहनों के आवागमन और श्रद्धालुओं की आवाजाही में टकराव की स्थिति न बने। पार्किंग स्थलों पर वाहनों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा कराया जाए, जिससे मेला क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न न हो।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने भी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों के साथ श्रद्धालुओं की सहायता और सुविधा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
डीआईजी के निरीक्षण ने साफ कर दिया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम गंगा स्नान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







