आज की ताजा खबर

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को परखने ढाई घाट पहुंचे एएसपी, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

top-news

मेला परिसर, स्नान घाट और पुलिस कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा से लेकर यातायात व्यवस्था तक दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

लक्ष्मी शरण सिंह राठौर  

शमसाबाद,फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर ढाई घाट गंगा तट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने थाना शमसाबाद क्षेत्र के ढाई घाट पहुंचकर मेला परिसर, स्नान घाट और पुलिस कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति परखी और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, यातायात प्रबंधन और पार्किंग स्थलों की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली भी देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने, यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने और स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त रखी जाएं, ताकि गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को अव्यवस्था और असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस प्रशासन का पूरा जोर मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *