आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गाली देने से रोका तो 11 वर्षीय मासूम का ईंट से फोड़ा सिर, लहूलुहान हालत में खुद पहुंचा थाने
- दैनिक लोक भारती
- 24 Nov, 2026
चचेरे भाइयों पर मारपीट का आरोप, घर में अकेला था किशोर; पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
कायमगंज,फर्रुखाबाद। गाली-गलौज का विरोध करने पर चचेरे भाइयों ने 11 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक भाई ने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के समय किशोर घर में अकेला था। घायल अवस्था में वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। मामला कंपिल थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव का है।
गांव निवासी भूपाल का 11 वर्षीय बेटा आर्यन घटना के समय घर पर अकेला था। उसके पिता पेंटर का काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्यन के मुताबिक, करीब दो महीने पहले उसकी मां भाई-बहनों को लेकर कहीं चली गई थी। इसके बाद से वह घर पर अकेला रह रहा है।
किशोर ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान उसके चचेरे भाइयों ने किसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने जब इसका विरोध किया तो वे मारपीट पर आमादा हो गए। आरोप है कि इसी बीच एक चचेरे भाई ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। हमले में सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गया।
लहूलुहान हालत में खुद पहुंचा थाने
घटना के बाद घायल किशोर किसी तरह हिम्मत जुटाकर अकेले ही कंपिल थाने पहुंचा। वहां उसने पुलिस को अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी। किशोर की शिकायत पर पुलिस ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







