आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
चालान के बोझ से मिलेगी राहत, 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत में होगा लंबित मामलों का निस्तारण
- दैनिक लोक भारती
- 24 Nov, 2026
जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सुबह 10 बजे से जनपद न्यायालय में लगेगी अदालत
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद। यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान होने के बाद न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को सुबह 10 बजे से लगने वाली इस अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत लंबित चालानों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इससे लंबे समय से चालान संबंधी मामलों के निपटारे की प्रतीक्षा कर रहे वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नीरज कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत को लेकर मंगलवार को जागरूकता अभियान शुरू किया गया। जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भ्रमण कर लोगों को विशेष लोक अदालत की तिथि, समय और स्थान की जानकारी देगा, ताकि अधिक से अधिक वाहन चालक इस अवसर का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अभिनीतम उपाध्याय, विशेष न्यायाधीश शैलेन्द्र सचान, अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार षष्ठम तथा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव बिंदिया भटनागर सहित अन्य न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव बिंदिया भटनागर ने बताया कि जनपद न्यायालयों में यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित बड़ी संख्या में चालानों के मामले लंबित हैं। विशेष लोक अदालत में छोटे अपराधों से जुड़े ऐसे मामलों को आपसी सहमति के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। संबंधित वाहन चालक न्यायालय द्वारा निर्धारित शमन शुल्क जमा कर अपने लंबित मामले का निस्तारण करा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण होने से वाहन चालकों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया और बार-बार न्यायालय के चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही समय और धन की बचत होगी तथा लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सकेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे 28 नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालत में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







