आज की ताजा खबर

बैंड-बाजों के साथ निकली शालिग्राम बारात, तुलसी विवाह में जरूरतमंद जोड़े का कराया 75वां विवाह

top-news

रोहित अवस्थी 

औरैया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप की ओर से सोमवार को तुलसी मैया व प्रभु शालिग्राम का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया। इस दौरान संस्था ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी अंजू का विवाह आशीष के साथ विधि-विधान से कराया।


सुबह 10 बजे फूलमती मंदिर से प्रभु शालिग्राम की बारात बैंड-बाजों के साथ नाचते-गाते निकली। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बारात श्री पोरवाल धर्मशाला पहुंची, जहां सखी ग्रुप की महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। आचार्य पं. अवध बिहारी शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में संपन्न कराईं। वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। समाजसेवी राजीव पोरवाल (रानू) ने उपहार व आर्थिक सहयोग देकर बारात का स्वागत किया।


समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि संस्था अब तक 74 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग कर चुकी है। अंजू और आशीष का विवाह संस्था का 75वां आयोजन रहा। नवदंपती को गृहस्थी का सामान, कपड़े, बर्तन, कुकर, कंबल, बेडशीट व आभूषण सहित कई उपहार दिए गए।

अध्यक्ष मंगला शुक्ला व संरक्षक बबिता गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कार्यक्रम में करीब पांच सौ श्रद्धालु मौजूद रहे और नवयुगल को आशीर्वाद दिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *